फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspector died of illness on the last day of retirement

कानपुर देहात: सेवानिवृत्ति के दिन दरोगा की बीमारी से मौत, सवा तीन माह से पैरालिसिस का चल रहा था इलाज

Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

मृतक के छोटे भाई शिवबालक सिंह ने बताया कि शिवपाल सिंह वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। 2014 में उनका स्थानांतरण औरैया से जनपद इटावा के लिए हुआ था। मौजूदा समय में वह अपराध शाखा इटावा में उपनिरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
Inspector died of illness on the last day of retirement
दरोगा शिवपाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के संदलपुर में सेवानिवृत्ति के दिन बीमारी के चलते अपराध शाखा इटावा में तैनात दरोगा की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। जिसपर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह (60) पिछले चार महीने से पैरालिसिस बीमारी से पीडि़त चल रहे थे। मंगलवार सुबह घर मेें उनकी मौत हो गई। जिसपर पत्नी प्रभा देवी, विवाहित पुत्री सीमा, सपना, अर्चना, भाई अभिनव कुमार, शिवबालक, विश्राम सिंह व सुभाष चंद्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई शिवबालक सिंह ने बताया कि शिवपाल सिंह वर्ष 1981 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। 2014 में उनका स्थानांतरण औरैया से जनपद इटावा के लिए हुआ था। मौजूदा समय में वह अपराध शाखा इटावा में उपनिरीक्षक के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक पैरालिसिस होने के कारण वह 21 मई को छुट्टी लेकर घर आए थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। मृतक उपनिरीक्षक को 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होना था। मंगलपुर थाने के एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed