फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector beat ambulance driver in farrukhabad

फर्रुखाबाद: दरोगा ने एंबुलेंस चालक को लात घूंसों से पीटा, थाने में हंगामा, जाम

Tue, 19 Jan 2021 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inspector beat ambulance driver in farrukhabad
एंबुलेंस चालक को पीटने पर थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में लोहिया अस्पताल से मरीज को छोड़कर लौट रही 108 एंबुलेंस थाने के दरोगा की कार से रगड़ गई। कार में खरोंच आने से गुस्साए दरोगा ने चालक को एंबुलेंस से खींचकर पीट दिया और हवालात में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे साथियों ने मुख्य बाजार से लेकर थाना मार्ग पर तीस एंबुलेंस खड़ी करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सीओ तीन थानों की पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस चालकों को शांत करने प्रयास किया। इस पर चालक भड़क गए और दरोगा पर आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। दो घंटे के जाम के बाद सीओ के समझाने पर एंबुलेंस सड़क से हटाकर रामलीला मैदान में खड़ी करवा दी गईं।
विज्ञापन


गांव नगला दमू निवासी 108 एंबुलेंस चालक राहुल मंगलवार को लोहिया अस्पताल में मरीज को छोड़कर वापस सीएचसी जा रहा था। शाम करीब साढ़े तीन बजे एंबुलेंस चौराहे पर पहुंची तभी थाने के दरोगा आशू कुमार अपनी कार से पुलिस लाइन जाने के लिए निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस कार से रगड़ गई। इससे खरोंच आ गई। इस पर दरोगा ने एंबुलेंस चालक राहुल कुमार को पकड़कर नीचे खींच लिया और लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा। इसके बाद हवालात में बंद कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एंबुलेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह की अगुवाई में तीस चालक व ईएमटी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए।

इन लोगों ने मुख्य बाजार से लेकर थाने तक एंबुलेंस खड़ी करके जाम लगा दिया। दरोगा पर दादागीरी का आरोप लगाकर थाने के गेट पर हंगामा करने लगे। एसओ पूनम जादौन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

जानकारी मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, कोतवाल मोहम्मदाबाद राकेश कुमार, जहानगंज एसओ दिनेश गौतम, एसओ शमसाबाद आरके रावत फोर्स के साथ पहुंच गए। सीओ ने जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह व प्रोग्रामर सौरभ सिंह, रवि सिंह को समझाया और कानून हाथ में न लेने की हिदायत दी।

इस पर कश्मीर सिंह ने कहा कि कानून तो दरोगा ने हाथ में लिया और चालक के साथ बर्बरता से मारपीट की है। सीओ ने कहा कि तहरीर लिखकर दो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। जांच में जो सही होगा वह कार्रवाई की जाएगी। सीओ के समझाने पर चालकों ने एंबुलेंस मुख्य बाजार व थाने के गेट से हटाकर रामलीला मैदान में खड़ी दीं। समाचार लिखे जाने तक चालकों से पुलिस की वार्ता चल रही है।

जाम में फंसे लोग हुए परेशान
मुख्य बाजार से लेकर थाने तक एंबुलेंस खड़ी हो जाने से दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। दूरदराज के इलाकों से बाजार कराने आए ग्रामीण परेशान हो गए। कई लोगों से जाम को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। दुकानदारों ने भी जाम को लेकर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed