फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspection of Union Minister Bhanu Pratap in Kanpur, instructions to complete the work of tool room soon

अधूरा टूल रूम: केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा का निरीक्षण, जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Mon, 18 Apr 2022 12:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

रविवार को छुट्टी के दिन निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री ने बचा काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, विभागीय अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

विज्ञापन
Inspection of Union Minister Bhanu Pratap in Kanpur, instructions to complete the work of tool room soon
टूल रूम का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फजलगंज में टेक्नोलॉजी सेंटर टूल रूम का काम साढ़े चार साल में पूरा भले न हुआ हो, लेकिन जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के निरीक्षणों में कोई कमी नहीं है। इसी क्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा भी रविवार को यहां आए और निरीक्षण कर बचा काम जल्द पूरा करने के निर्देश दे गए। इसके बाद अफसरों के साथ समीक्षा बैठक कर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का खाका खींचने को कहा।

विज्ञापन

टूल रूम का निर्माण नवंबर 2017 में तत्कालीन सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने शुरू कराया था। इसे नवंबर 2019 में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन काम में इतनी सुस्ती रही कि यह समयसीमा के ढाई साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हो पाया। इस अवधि में केंद्र और राज्य के मंत्री से लेकर सांसद तक इसके काम की प्रगति जानने की रस्म अदायगी करते रहे।

विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भी एक बार फिर से ट्रेनिंग ब्लॉक, प्रोडक्शन ब्लॉक, स्टूडेंट हॉस्टल, प्रशासनिक ब्लॉक का निरीक्षण किया। ट्रेनिंग ब्लॉक में अलग-अलग मशीनों पर काम कर रहे ऑपरेटर से मशीनों के बारे में जानकारी ली। एमएसएमई विकास संस्थान और एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करने, राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी का आयोजन करने का सुझाव दिया। 

संयुक्त निदेशक वीके वर्मा ने विभाग की योजनाओं की जानकारी और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। टेक्नोलॉजी सेंटर के उपमहाप्रबंधक एसके पोरवाल को निर्देश दिया कि बचा हुआ काम जल्द पूरा कराकर प्रशिक्षण शुरू करा दें। इस पर उपमहाप्रबंधक ने बताया कि कुछ भारी मशीनें लगनी हैं। अन्य सभी काम हो चुके हैं। छोटी मशीनों के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया, अजय बाजपेयी, एसके पांडेय, राजेश कुमार, नीरज कुमार, एसके गुप्ता, केपी शील, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed