फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

जनता से रखें मधुर व्यवहार, अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई

Sat, 23 Jan 2021 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
inspection
अकबरपुर कोतवाली की महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शुक्रवार को आईजी ने पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। कहा कि जनता के साथ व्यवहार मधुर रखें और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। अपराधियों के मन में पुलिस के प्रति खौफ होना चाहिए। उन्होंने आपराधिक घटनाओं के खुलासे के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी मोहित अग्रवाल ने पुलिस लाइन में बैठक के दौरान कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए जनता से अच्छा व्यवहार होना बेहद जरूरी है। उन्होंने पंचायत चुनाव में गांवों में अवैध शराब बिक्री आशंका जता पुलिस को सूचना तंत्र मजबूत करने के लिए कहा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अकबरपुर कस्बे में पशु व्यापारी से हुई लूट की घटना का खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय को निर्देश दिए। प्रत्येक थाना वार आपराधिक घटनाओं के बाबत जानकारी ली। टॉपटेन अपराधियों की निगरानी व उन पर कार्रवाई के लिए कहा। इससे पहले उन्होंने अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। वहां महिला हेल्प डेस्क में शिकायत कर्ताओं को देने वाली रिसीविंग पर्ची न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इन्हें तत्काल छपवा कर रखें। दफ्तर, कंप्यूटर कक्ष, कोरोना हेल्प डेस्क देखा। पुलिस लाइन में बैठक के दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed