{"_id":"5fa45d4c8ebc3e9bc61cc073","slug":"inspection-akbarpur-news-knp59268113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर निर्माण के लिए बीडीओ ने हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत घर निर्माण के लिए बीडीओ ने हटवाया कब्जा
विज्ञापन
कब्जा हटवाते बीडीओ।
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर (कानपुर देहात)। ब्लाक के शाही ग्राम पंचायत में पंचायत घर निर्माण के लिए आवंटित भूमि से गुरुवार को बीडीओ ने कब्जा हटवा दिया। उन्होंने दोबारा कब्जा करने वालों को रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
शाही में पंचायत घर के निर्माण के लिए 19 बिस्वा भूमि चिह्नित है। भूमि के आंशिक भाग पर गांव के कुछ लोगों ने मलबा एकत्र कर कब्जा कर लिया था। 17 लाख रुपये की लागत के पंचायत घर निर्माण प्रस्तावित है। प्रधान गीता देवी ने गुरुवार को कलई डलवाकर सीमांकन कराया तो कब्जेदारों ने विरोध शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने जानकारी बीडीओ बब्बन राय को दी। बीडीओ गांव पहुंचे और कब्जेदार को समझा।
बीडीओ के समझाने पर कब्जेदार ने मलबा हटवा लिया। यहां एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार रहे। बीडीओ ने बताया कि दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।