{"_id":"5ef4fec98ebc3e42f95f15b8","slug":"inspection-akbarpur-news-knp5676115121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न होने पर नहीं होगी वाहनों की प्रदूषण जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न होने पर नहीं होगी वाहनों की प्रदूषण जांच
विज्ञापन
वाहन प्रदूषण केंद्र की जांच करते आरआई।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। परिवहन विभाग के प्रचार वाहन को एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के अलग-अलग जगहों पर जाकर यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। आरआई ने अकबरपुर के वाहन प्रदूषण केंद्र की जांच की। उन्होंने केंद्र प्रभारी से कहा कि बिना मास्क लगाए आए लोगों के वाहनों की प्रदूषण जांच न की जाए।
सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के चौथे दिन एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने परिवहन विभाग की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि बाइक व कार सहित अन्य वाहनों के चालकों को नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। बाइक सवार हेलमेट लगाकर ही घर से निकले। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन जिले के अलग-अलग कस्बों में जाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।
इधर, आरआई सतेंद्र सिंह व पीटीओ आनंद राय कुरील ने अकबरपुर कोतवाली के पास बने वाहन प्रदूषण केंद्र की जांच की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को बिना मास्क आने वाले लोगों के वाहन की जांच न करने की चेतावनी दी है। केंद्र पर भीड़ न इकठ्ठा करने के भी निर्देश दिए। केंद्र पर सैनिटाइजर रखने के सख्त हिदायत दी। जांच के दौरान उन्होंने सभी से कहा कि अब केवल ऑनलाइन ही प्रदूषण की जांच की जाएगी।