पति करता रहा फोन, पत्नी फंदे पर झूली: बंद कमरे में लगाई फांसी, ननद को किया था फोन, बेड पर रोता रहा मासूम बेटा
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। परिजनों ने बताया कि महिला कई दिनों से पति के पास जाने की जिद कर रही थी, जो दिल्ली में रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में पति के पास दिल्ली जाने की जिद कर रही पत्नी ने पति बंद कमरे में फंदा लगा लिया। जान देने से पहले पति से फोन पर बात की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और मायके वालों को जानकारी दी है।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सरांय प्रथम निवासी आदेश कुमार की पत्नी मनीषा (25) का शव शनिवार दोपहर 12 बजे कमरे के अंदर साड़ी से फंदे पर लटका मिला। बगल में बेड पर पांच माह का बेटा रो रहा था, और दरवाजा अंदर से बंद था।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घर के बाहर मौजूद ससुर छोटेलाल अंदर पहुंचे तो बहू का शव फंदे पर लटका मिला। इसी बीच राशन लेने गई सास कमला व जेठानी अर्चना भी आ पहुंची। सूचना पर तहसीलदार जीतेश वर्मा, सीओ महेंद्र प्रताप व कोतवाली पुलिस पहुंची।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ की। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मायके वालों व पति को सूचना दी गई है। तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
चार साल पहले हुई थी बेटे की शादी
छोटेलाल ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी चार वर्ष पहले कानपुर देहात के रिरिया थाना रूरा निवासी मनीषा के साथ हुई थी। दोनों के 16 माह के बेटी पांच माह का बेटा है। अनिल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। सास कमला ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह बड़ी बहू अर्चना के साथ कोटेदार से राशन लेने गई थी।
10 बार किया फोन, लेकिन नहीं उठा
शव के पास एक मोबाइल भी मिला है। घटना से पहले ननद व पति को फोन किया गया था। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद अनिल ने करीब 10 बार पत्नी को फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठा। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। मायके वालों और पति को सूचना दी गई है। तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी