फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Insensitivity of Outer Police on the death of rape victim in Kanpur

Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला, आउटर पुलिस की संवेदनहीनता, परिजनों ने यह बात कही...

Thu, 13 Oct 2022 12:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

बिधनू गांव में लापता किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मृतका के पिता ने कहा है कि चेतन शर्मा नाम के दरोगा को सात तारीख को ही तहरीर दी थी। वहीं, पुलिस लगातार तहरीर न मिलने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
Insensitivity of Outer Police on the death of rape victim in Kanpur
सामूहिक दुष्कर्म का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर आउटर पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई है। पुलिस ने देर रात किशोरी की तहरीर पर नीशू के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस का दावा है कि तहरीर में दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया गया है। पीड़िता की मां की वीडियो में दुष्कर्म की बात सामने आई थी। 

विज्ञापन

इससे सवाल खडे़ होते है कि परिजनों को किसी दबाव में, तो नहीं तहरीर लिखवाई गई। बिधनू के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी पांच अक्तूबर की रात गायब हुई थी। दूसरे दिन शाम को घर पहुंची थी। शनिवार को किशोरी ने डीई पी ली थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पांच युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि किशोरी का परिचित युवक उसको ले गया था। 

विज्ञापन

जब वापस आई और उससे परिवार वालों ने पूछताछ की तो दर्जनों लड़कों को लेकर वह पहुंच गया था। दबाव बनाया था। 7 अक्तूबर को न्यू आजाद नगर चौकी में शिकायत कर दरोगा चेतन शर्मा को तहरीर दी थी।  लेकिन थानेदार से लेकर सीओ और एसपी तक तहरीर मिलने की बात से मुकर रहे हैं जबकि परिजन अपनी बात पर अड़े हैं। हालांकि बुधवार देर रात पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

परिजनों यह बात स्वीकारी
मृतका की मां ने कहा कि बेटी बोली थी कि वह शादी करना चाहती थी। जब लड़के से बात हुई तो उसने मना कर दिया। तब बेटी पर सख्ती हुई, तो वो लड़का अपने साथियों को लेकर वहां आ धमका था। गाली गलौज कर धमकी दी थी। तब वह दूसरे दिन सात अक्तूबर को चौकी में शिकायत कर तहरीर दी थी। एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि उसमें किशोरी कह रही है कि उसकी मां उसके प्रेमी को फंसाना चाहती हैं। 

विज्ञापन

पुलिस का दावा
इधर बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार ने दावा किया है कि उन्हें ऑडियो के साथ एक वीडियो भी मिला है। इसमें किशोरी ने दशहरे के दिन केवल प्रेमी के साथ होने की बात कही है। इसके साथ ही यह भी बोला है कि प्रेमी उसके बालिग होने पर शादी करने की बात कह रहा था, जबकि मां तुरंत शादी का दबाव बना रही थी। इसके लिए वह उसे पीटकर झूठा बयान देने को कह रही थी।

इस घटना में रेप की बात सामने नहीं आई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर नीशू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। उसी आधार पर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।  -तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed