{"_id":"61b5f09fa56f7f5e686285eb","slug":"innocent-died-in-car-collision-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 12 Dec 2021 06:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Dec 2021 06:23 PM IST
सार
कानपुर में मासूम की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में घंटाघर सीपीसी माल गोदाम के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे आग ताप रही बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार को वाहन समेत हिरासत में लिया है।
माल गोदाम के पास बसी बस्ती में रहने वाले मजदूर शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दूसरे नंबर की सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपनी 13 महीने की छोटी बहन नैंसी को गोद में लेकर घंटाघर चौराहे की ओर बिस्कुट लेने गई थी।
बिस्कुट लेने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे लोगों को अलाव तापते देख वह भी बहन को गोद में लिटाकर खुद भी जमीन पर बैठ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच टाटमिल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने नैंसी के सिर में टक्कर मार दी, जिससे सिर फट जाने से वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।