फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent died in car collision in kanpur

कानपुर: बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 12 Dec 2021 06:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Dec 2021 06:23 PM IST
सार

कानपुर में मासूम की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Innocent died in car collision in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में घंटाघर सीपीसी माल गोदाम के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे आग ताप रही बहन की गोद में लेटी मासूम की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार को वाहन समेत हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


माल गोदाम के पास बसी बस्ती में रहने वाले मजदूर शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 6.30 बजे दूसरे नंबर की सात वर्षीय बेटी दिव्यांशी अपनी 13 महीने की छोटी बहन नैंसी को गोद में लेकर घंटाघर चौराहे की ओर बिस्कुट लेने गई थी।
विज्ञापन


बिस्कुट लेने के बाद वह घर लौट रही थी, तभी सड़क किनारे लोगों को अलाव तापते देख वह भी बहन को गोद में लिटाकर खुद भी जमीन पर बैठ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच टाटमिल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने नैंसी के सिर में टक्कर मार दी, जिससे सिर फट जाने से वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed