फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent died due to rabid dog bite, half a hundred people were also bitten, anti rabies injection is being gi

'पागल' कुत्ते का खौफ: मासूम की हुई मौत! बच्ची ने आधा सैकड़ा लोगों को भी काटा, CHC में लगवा रहे हैं इंजेक्शन

Tue, 25 Jul 2023 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:48 AM IST
सार

Jalaun News: एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी का कहना है कि रैबीज कुत्ता, बंदर, सियार जैसे जानवरों के काटने से ही फैलता है। किसी मनुष्य के काटने से रैबीज नहीं फैलता है। लोग अपनी सहूलियत के लिए इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

विज्ञापन
Innocent died due to rabid dog bite, half a hundred people were also bitten, anti rabies injection is being gi
पागल कुत्ते के काटने से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कोंच कस्बे में हर गली कूचे में आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है। कुत्तों के झुंड गलियों में जगह-जगह देखे जा सकते हैं। यह कुत्ते निकलने वाले राहगीरों पर हमला कर देते हैं। कुत्तों के काटने की घटना अक्सर होती रहती है। रात बिरात आवारा कुत्ते अनजान राहगीर को देखकर घेर लेते हैं।

विज्ञापन

इनका भरोसा नहीं रहता कब काट लें। इसके बावजूद नगरपालिका के पास आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। आवारा कुत्ते लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। जिला अस्पताल में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब बीस से पच्चीस लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने न आते हों।
विज्ञापन

हाल ही में एक पागल कुत्ते के काटने से ढाई साल की बच्ची की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। मासूम में भी कुत्ते जैसे लक्षण आ गए थे, जिसने मरने से पहले उसने गांव के लगभग आधा सैकड़ा लोगों को काटा है। जो अब सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई साल की मासूम को काटा था
इस घटना को लेकर गांव में दहशत है। मामला तहसील क्षेत्र के क्योलारी गांव का है। तहसील कोंच के ब्लॉक नदीगांव अंतर्गत ग्राम क्योलारी के रहने वाले गोलू कुशवाहा की ढाई साल की बेटी काव्या चार दिन पहले अपने मामा के घर गांव हिड़ोखरा गई थी। वहां उसे एक पागल कुत्ते ने तब काट लिया।

मरने से पहले बच्ची ने आधा सैंकड़ा लोगों ने काटा
जब वह घर के बाहर खेल रही थी। फिर वह अपने घर क्योलारी आ गई, लेकिन एकाध दिन बाद ही उस बच्ची में कुत्ते जैसे लक्षण उभरने लगे और उसने गांव के आकाश, फूलसिंह, विनीता, पप्पू, भूरी, सुनील समेत लगभग आधा सैकड़ा लोगों को काट लिया। बच्ची के परिजन इलाज के लिए उसे उरई ले गए।

ग्रामीणों में दहशत, सीएचसी में लगवा रहे हैं एंटी रैबीज इंजेक्शन
यहां से उसे गंभीर हालत में झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। 22 जुलाई को परिजन झांसी ले गए पर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बच्ची की मौत हो गई। इधर, बच्ची के मरने की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अब जिन लोगों को बच्ची ने काटा है, वे सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

मनुष्य के काटने से नहीं फैलता है रैबीज
बताया गया है कि पागल कुत्ते की भी मौत हो चुकी है। हिड़ोखरा गांव में भी तमाम लोग बच्ची के काटे के शिकार हैं। एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी का कहना है कि रैबीज कुत्ता, बंदर, सियार जैसे जानवरों के काटने से ही फैलता है। किसी मनुष्य के काटने से रैबीज नहीं फैलता है। लोग अपनी सहूलियत के लिए इंजेक्शन लगवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed