फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injured women into BJP councilor's house and beat up stones, accuses Congressmen

भाजपा पार्षद के घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट के बाद किया पथराव, कांग्रेसियों पर आरोप

Sat, 12 Sep 2020 10:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Sep 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Injured women into BJP councilor's house and beat up stones, accuses Congressmen
यूपी पुलिस
कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र की जूही लाल कॉलोनी में शुक्रवार देर रात भाजपा पार्षद के घर में महिलाओं ने घुसकर मारपीट और पथराव कर दिया। पार्षद का आरोप है कि पूर्व में कुछ कांग्रेसियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, दबाव बनाने के लिए उन्हीं के घर की महिलाओं ने हमला किया।
विज्ञापन


सूचना पर विधायक महेश त्रिवेदी व दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. बीना आर्या भी पहुंचीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लाला कॉलोनी निवासी पार्षद अल्पना जायसवाल को करीब डेढ़ माह पूर्व कुछ कांग्रेसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर मिट्टी चोर बोला था।
विज्ञापन


पार्षद ने आरोपियों मोहित दीक्षित, दीपक सिंह, नितेश निगम, अभिषेक अवस्थी, इम्तियाज अहमद आदि के खिलाफ अपमानित करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पार्षद का आरोप है कि इसी मामले को लेकर शुक्रवार रात नितेश की मां सुमन व सोनी घर में घुस आईं और दबाव बनाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने उन्हें घर से बाहर खींचने का प्रयास किया। भीड़ जुटने पर पथराव कर दिया। इसमें देवर मनीष घायल हो गया। दूसरे पक्ष से लाल कॉलोनी निवासी सोनी ने बताया कि घर के बाहर इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। कर्मचारियों ने सप्लाई की लाइन तोड़ दी।


पार्षद पति संदीप से शिकायत की तो उन्होंने बनवाने के बाद खर्च का भुगतान कराने का आश्वासन दिया था। भुगतान लेने ही उनके घर गई थी। आरोप है कि पार्षद व उनके साथियों ने मारपीट कर मां सुमन की चेन व बाले लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed