फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Injured teacher dies in road accident, bike collided with divider on Bela Road

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की मौत, बेला रोड पर डिवाइडर से टकराई थी बाइक

Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Injured teacher dies in road accident, bike collided with divider on Bela Road
रसूलाबाद। बेला रोड पर डिवाइडर से बाइक टकराने की घटना में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसके घायल दोस्त का इलाज चल रहा है। इधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मलखानपुर गांव निवासी दिव्यांग श्याम सुंदर शर्मा (35) हरदोई जनपद के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात था। मंगलवार रात को वह गहिलू तिराहा निवासी गोविंद (30) के साथ बाइक से बेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इससे बाइक सवार दोनों घायल हो गए थे। दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। परिजनों ने दोनों का गहिलू तिराहा के पास निजी डॉक्टर से इलाज कराया। बुधवार को हालत बिगड़ने पर श्याम सुंदर शर्मा को परिजन हैलट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर मां उर्मिला रोने बिलखने लगी। मौसा ध्रुव शर्मा ने बताया कि श्याम सुंदर प्राथमिक स्कूल में अध्यापक था। वह हरदोई में तैनात था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी से सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed