फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inhumanity to MCA student, Fourth accused arrested for urinating first, LIU constable had written the entire s

एमसीए छात्र से अमानवीयता: सबसे पहले पेशाब करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार, LIU सिपाही ने लिखी थी पूरी स्क्रिप्ट

Thu, 11 Jan 2024 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

Kanpur News: एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी और उसके बेटे ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। उनकी प्लानिंग के तहत ही लड़की के जरिए आयुष को मिलने के लिए बुलवाया। फिर हिमांशु यादव ने बदला लेने के लिए हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।

विज्ञापन
Inhumanity to MCA student, Fourth accused arrested for urinating first, LIU constable had written the entire s
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बदला लेने के लिए युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना छात्रों को बुलाकर पीटने और मुंह में पेशाब करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी कोपरगंज निवासी वशाब को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले वशाब ने ही छात्र पर पेशाब की थी। इसके बाद बाकी आरोपियों ने पेशाब की थी। आरोपी नगर निगम में संविदा पर कूड़ा गाड़ी चलाता है।

विज्ञापन

फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  गूबा गार्डेन निवासी एमसीए छात्र आयुष द्विवेदी को एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु यादव ने असलहे की दम पर साथी शुभम सोनकर, नंदू दुबे, रिषभ चौहरान, रजत, मोहित, आयुष मिश्रा व दो अन्य के साथ मिलकर इनोवा कार से अगवा कर लिया था।
विज्ञापन

उसे बंधक बनाकर कोपरगंज रेलवे पटरी के पास ले जाकर पीटा था। फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश भी की थी। इसके बाद अमानवीय व्यवहार करते हुए हमलावरों ने आयुष के मुंह में पेशाब की थी। इस अमानवीय कृत्य में सिपाही धर्मेंद्र यादव भी शामिल था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था
तीन आरोपियों धर्मेंद्र यादव, नंदू दुबे और आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। धर्मेंद्र को निलंबित भी कर दिया गया है। बुधवार को चौथे आरोपी वशाब को दलहन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार वशाब गैंग बनाकर इलाके में मारपीट करता है। वशाब ने पेशाब करने के बाद अपने दोस्तों को वीडियो कॉलिंग कर दिखाया भी था।

खुद पर हुए हमले में केवल दो आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज था आरोपी
सिपाही के बेटे हिमांशु यादव पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जमुना ठाकुर, अनुज तिवारी, बंटी तिवारी, शांतनु यादव, आयुष द्विवेदी, छोटू भदौरिया सहित 10 के खिलाफ बलवा हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें जमुना ठाकुर और बंटी तिवारी को ही जेल भेजा था। आयुष द्विवेदी, छोटू भदौरिया सहित अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे थे। सूत्रों के अनुसार इसी खुन्नस में सनी ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

आयुष के दोस्त का दो दिन पहले फोड़ा था सिर
आयुष द्विवेदी को पीटने के आरोपी नंदू दुबे ने इस घटना से दो दिन पहले उसके दोस्त अखिल का सिर फोड़ दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नंदू दुबे उसके साथी हर्ष चतुर्वेदी, संग्राम ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अखिल भी आयुष द्विवेदी का परिचित था। इसलिए हिमांशु ने लड़के लगवाकर उस पर हमला कराया।

एलआईयू सिपाही ने लिखी थी वारदात की पूरी स्क्रिप्ट
एलआईयू सिपाही धर्मेंद्र यादव ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी और उसके बेटे ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया। उनकी प्लानिंग के तहत ही लड़की के जरिए आयुष को मिलने के लिए बुलवाया। फिर हिमांशु यादव ने बदला लेने के लिए हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। मारपीट करने के साथ ही उसके साथियों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया।

सिपाही समेत सभी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई
जख्मों पर नमक छिड़का और कुकर्म का प्रयास किया था। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना देकर उसे गिरफ्तार करवाने की कोशिश की, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि सिपाही का दांव उल्टा पड़ गया। युवकों ने आवेश में इतना पीट दिया कि आरोपी खुद ही पीड़ित हो गया और सिपाही समेत सभी पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed