फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inhumanity case in kanpur up, teenager left the house

कानपुर: निर्वस्त्र कर पीटे जाने से आहत किशोर ने घर छोड़ा, प्रयागराज में मिला, ये है पूरा मामला

Tue, 20 Jul 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jul 2021 12:23 AM IST
सार

व्यापारियों का आरोप था कि किशोर मंडी में फल, सब्जी आदि की चोरी करता है। उधर बेटे के प्रयागराज में होने की सूचना से उसकी मां खुश तो हैं लेकिन बेटे के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आहत भी हैं।

विज्ञापन
inhumanity case in kanpur up, teenager left the house
चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में चोरी के आरोप में व्यापारियों की अमानवीयता का शिकार हुआ किशोर घटना से आहत होकर घर छोड़कर चला गया। तीन दिन बाद वह प्रयागराज में मिला। दरअसल, गुजैनी के रहने वाले 17 साल के किशोर को व्यापारियों ने 16 जुलाई को पीटा और हाथ बांधकर निर्वस्त्र कर मंडी परिसर में घुमाया था।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप था कि किशोर मंडी में फल, सब्जी आदि की चोरी करता है। उधर बेटे के प्रयागराज में होने की सूचना से उसकी मां खुश तो हैं लेकिन बेटे के साथ हुई इस अमानवीय घटना से आहत भी हैं। उनका कहना है कि बेटा बेकसूर है।
विज्ञापन


पीड़ित की मां ने बताया कि उनके पति प्राइवेट कर्मचारी थे। करीब छह माह पूर्व नौकरी से लौटते वक्त ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बड़ा बेटा प्राइवेट नौकरी करता है और छोटा बेटा सब्जी की फेरी लगाने लगा। बड़े भाई के अनुसार 16 जुलाई की सुबह पांच बजे वह मंडी सब्जी खरीदने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कुछ व्यापारियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा। आसपास के लोग उसे घर लेकर पहुंचे। मां ने उससे चोटों के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद दवा लेकर आने की बात कहकर कहीं चला गया।

17 जुलाई को गोविंदनगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बड़े भाई के अनुसार सोमवार शाम को उनके मोबाइल पर फोन आया। खुद को प्रयागराज के थरवाई थाने का सिपाही बताने वाले शख्स ने भाई के मिलने की सूचना दी। उन्होंने गोविंदनगर पुलिस को सूचना दी है।

सचेंडी थाने पहुंचकर दी थी तहरीर, नहीं हुई सुनवाई 
बड़े भाई के अनुसार उसका भाई बहुत सीधा है। मंडी में उसके साथ हुई मारपीट का पता चलने पर वे 16 जुलाई की रात भाई को खोजते हुए सचेंडी थाने पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार उसने पुलिस को एक प्रार्थनापत्र भी दिया था। पुलिस ने अगले दिन आने की बात कहकर चलता कर दिया था। रविवार को जब भाई के साथ हुए व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस हरकत में आई।

मंडी में दबिश देकर दो को उठाया, दो अन्य की हुई पहचान
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई पुलिस टीम ने सोमवार सुबह मंडी में दबिश देकर दो सब्जी व्यापारियों को उठाया है। वीडियो के आधार पर दो अन्य व्यापारियों की पहचान हो गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सचेंडी थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यापारी की पहचान किदवई नगर निवासी अभ्योदय बाजोरिया व सचेंडी जरगांव निवासी रावेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है। उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed