फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inflation in spices has affected the kitchen budget.

Kanpur News: मसालों में लगा महंगाई का तड़का, बिगड़ा रसोई का बजट

Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inflation in spices has affected the kitchen budget.
कानपुर देहात। सब्जियों, चीनी और प्याज के बाद अब रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख मसालों के दामों में तेजी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दो माह में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, काली मिर्च, गरम मसाला, लौंग, जायफल, दालचीनी और छोटी इलायची समेत कई मसालों की कीमतों में तेजी आई है। कम आय वाले परिवारों को मसालों के उपयोग में कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक रोड़ स्थित थोक कारोबारी दिलीप ओमर ने बताया कि मांग के मुकाबले उत्पादन में कमी, कई क्षेत्रों में बोआई कम होने, बेमौसम बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मसालों के दाम बढ़ रहे हैं। थोक बाजार से ही मसाले महंगे मिलने के कारण छोटे व्यापारियों को भी अधिक दामों पर बिक्री करनी पड़ रही है। इससे मसालेदार व्यंजन पसंद करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। धनिया की आवक घटने और मांग बढ़ने से इसके भाव में तेजी आई है, जबकि बेमौसम बारिश के चलते हल्दी और लाल मिर्च की पैदावार भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा, बेहतर गुणवत्ता वाली छोटी इलायची के दाम में सबसे अधिक उछाल आया है। नबीपुर स्थित दुकानदार वीरेंद्र यादव बताते हैं कि अच्छी गुणवत्ता वाली काली मिर्च मुख्य रूप से वियतनाम से आती है और कई बार इसकी आवक में कमी आने से भी कीमतें बढ़ जाती हैं। उधर, पहले से ही तेल, दाल और सब्जियों के महंगे होने के कारण आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। त्योहारी सीजन के नजदीक आने के साथ ही मांग में और अधिक उछाल आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी मसालों की कीमतों में तेजी का सिलसिला बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
मसालों के दामों पर एक नजर
मसाले - सितंबर में - अक्तूबर में
गरम मसाला - 1000 - 1200
काली मिर्च - 850 - 1000
लाल मिर्च - 200 - 280
हल्दी - 180 - 230
छोटी इलायची - 2600 - 4100
जावित्री - 2400 - 2650
लौंग - 850 - 1050
बड़ी इलायची - 1980 - 2100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed