फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inflation came before the festivals, whether you buy tomatoes or apples both are priced at Rs 120 per kg

Kanpur: त्योहारों से पहले आई महंगाई, टमाटर लो चाहे सेब…दोनों के भाव 120 रुपये किलो, हरी सब्जियां भी महंगी

Thu, 03 Oct 2024 09:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 09:45 AM IST
सार

Kanpur News: कारोबारियों ने बताया कि आगे भी सब्जियों में तेजी का अनुमान है। दरअसल अब नवरात्र में रिंग सेरेमनी, गोद भराई, मुंडन, गृह प्रवेश होंगे। इससे मांग बढ़ेगी। आवक तेज न हुई तो त्योहारों तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
Inflation came before the festivals, whether you buy tomatoes or apples both are priced at Rs 120 per kg
टमाटर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

कानपुर में त्योहारों से पहले सब्जी और फल के दाम बढ़ गए हैं। टमाटर और सेब 100 से 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं। हरी सब्जियों के दाम में 10-15 रुपये किलो की तेजी आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि बरसात होने और आवक घटने से भाव तेज हुए हैं। बरसात होने से सब्जियां खराब हो गई है, इससे आवक घट गई है। बुधवार को केवल तीन ट्रक टमाटर बाजार में आया।

विज्ञापन

सब्जी आढ़ती सौरभ पांडेय ने बताया कि कुछ समय पहले तक थोक में टमाटर 30-50 रुपये किलो में था। अब हाइब्रिड टमाटर थोक में 60 रुपये किलो है, जबकि देसी टमाटर 70-80 रुपये किलो है। फुटकर में इसके दाम 100 से 120 रुपये किलो हैं। थोक में गोभी-बंधा प्रति पीस 25-30 में है। कद्दू, भिंडी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, बैंगन समेत सभी हरी सब्जियों के दाम में तेजी आ गई है।
विज्ञापन

हरी मिर्च 60 रुपये किलो हो गई है। पहले 45-50 रुपये किलो भाव था। लौकी 20 रुपये किलो में बिक रही है। पहले 10-12 रुपये किलो थोक भाव था। परवल 50 तो शिमला मिर्च 88 रुपये किलो में है। अदरक 55 रुपये किलो हो गई है। पहले 45 रुपये किलो भाव था। नवरात्र में आलू, टमाटर, मिर्च, धनिया की सबसे ज्यादा मांग रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के चलते फसल खराब हुई
उन्होंने बताया कि मंडी में केवल तीन ट्रक टमाटर आया। एक ट्रक में 20-22 टन टमाटर आता है। पहले 8-10 ट्रक टमाटर आ रहा था। टमाटर बंगलुरू से आ रहा है। वहां पर भी बरसात के चलते फसल खराब हुई है। आवक घटने से दाम बढ़ गए हैं। आलू-प्याज के आढ़ती सलमान ताज ने बताया कि थोक में आलू 20-22 रुपये किलो में है।

कारोबारी बोले- आगे भी सब्जियों में तेजी का अनुमान
प्याज थोक में गुणवत्ता के अनुसार 40-43 रुपये किलो में हो गया है। पहले इसके दाम 35-39 रुपये किलो के स्तर पर थे। कारोबारियों ने बताया कि आगे भी सब्जियों में तेजी का अनुमान है। दरअसल अब नवरात्र में रिंग सेरेमनी, गोद भराई, मुंडन, गृह प्रवेश होंगे। इससे मांग बढ़ेगी। आवक तेज न हुई तो त्योहारों तक यही स्थिति बनी रहेगी।

फुटकर में सब्जियों के दाम
हरी मिर्च 100 रुपये, शिमला मिर्च 100, कद्दू 30 रुपये, भिंडी 40, बैंगन 40 रुपये, लौकी 30 रुपये, धनिया 200-300 रुपये, प्याज 60 रुपये, आलू 35 रुपये, तरोई 30-40 रुपये किलो।

केला और अनार हुआ महंगा
नवरात्र से एक दिन पहले अनार, केला के दाम तेज हो गए। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि थोक में सेब गुणवत्ता के अनुसार 75 से 90 रुपये किलो में है, जबकि फुटकर में दाम 80-120 रुपये किलो है। केला थोक में 40-45 रुपये प्रति दर्जन हैं। फुटकर में 50 से 60 रुपये दर्जन हो गया। नारियल फुटकर में प्रति पीस 30-40 रुपये है। अनार थोक में 80-160 रुपये किलो तो फुटकर में 150 से 250 रुपये किलो है। मुसम्मी थोक में 40, फुटकर में 50 रुपये किलो है। फलों की मांग अच्छी देखी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed