फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   industry, corona

2500 औद्योगिक इकाइयाें में काम पर लौटे 50 हजार कर्मी

Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
industry, corona
शहर में ढाई हजार औद्योगिक इकाइयों के चालू होने से 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। 26 दिन से जारी लॉकडाउन में यह राहत भरी खबर है। वहीं, प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 11 अन्य तरह की औद्योगिक इकाइयों को चलाने की सशर्त मंजूरी दी है। यदि हफ्ते भर में ये उद्योग भी चलते हैं तो खाली बैठे कामगारों की संख्या में और कमी आएगी। माना जा रहा है कि हफ्ते भर के भीतर काम पर लौटने वालों की संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिन 11 तरह के उद्योगों को चलाने की मंजूरी दी है उनमें कानपुर में चीनी मिल छोड़कर लगभग सभी तरह की करीब 500 औद्योगिक इकाइयां हैं। हालांकि ये इकाइयां तभी चलेंगी जब सरकार की ओर से घोषित मानकों को पूरा करेंगी। उद्यमियों ने निर्धारित मानकों को पूरा करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हालांकि, उद्यमियों का एक बड़ा धड़ा अभी भी सभी तरह की इकाइयां शुरू कराने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन

सौ फीसदी उत्पादन के पक्ष में अभी उद्यमी भी नहीं हैं। उद्यमियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में काम कराने पर मानकों का पालन संभव नहीं होगा। ऐसे में 25 से 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ ही काम कराया जाना उचित है। इसके अलावा सिर्फ उन्हीं औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी दी जाए, जिनके न चलने से आम आदमी के जीवन में परेशानी पैदा हो रही है। ऐसे में खाद्य सामग्री, दवा और सुरक्षा उपकरण बनाने वालीं इकाइयां ही चालू हों। इनकी आड़ में अन्य तरह की इकाइयां चालू करके कोरोना संक्रमण का खतरा मोल नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में स्टील की करीब 30, रिफाइनरी की 50, सीमेंट की एक, रसायन की 200, उर्वरक की 50, वस्त्र की 50, ढलाई वाले काम की 100, पेपर की 50, टायर की 30 इकाइयां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed