फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indiscriminate use of insecticides

कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग सेहत से खिलवाड़

Tue, 24 Oct 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate use of insecticides
डेमो
रासायनिक कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से जहां खासकर सब्जियों की पैदावार प्रभावित हो रही है, वहीं इंसानी सेहत के लिए भी जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञ जैविक खेती पर जोर दे रहे हैं। जिससे दोनों तरह के जोखिम कम होंगे। 
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ बीएस यादव बताते हैं कि ज्यादातर सब्जियों की फसलों में मित्र कीटों के जरिये पर-परागण होता है। मधुमक्खियों व अन्य मित्र कीटों के जरिये नर परागकण फूलों तक पहुंचते हैं, जिससे फल बनते हैं।
विज्ञापन


रासायनिक कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से मित्रकीटों की तादात लगातार कम हो रही है, जिससे पैदावार प्रभावित होना लाजिमी है। कोलकाता विश्वविद्यालय की डॉ. प्रतिभा बसु के एक शोध में भी पर-परागण वाली फसलों के उत्पादन में लगातार गिरावट आने की पुष्टि हो चुकी है। अलबत्ता गेहूं, धान आदि ऐसी फसलों जिनमें स्व-परागण या अन्य माध्यमों से परागण होता है, उनमें यह समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कीटों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने और फसलों की प्रतिरोधक क्षमता घटने से भी रासायनिक कीटनाशकों की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने और एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन पद्धतियों को अमल में लाने की सलाह दी है। 


सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव कुमार का कहना है कि कीटनाशक युक्त अनाज, फल और सब्जियां सेहत के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कीटनाशक श्वांस, मल या मूत्र के जरिये विसर्जित नहीं होते, बल्कि शरीर में फैलकर चर्मरोग, अस्थमा, पार्किंसंस, डिमेशिया, अल्सर, कैंसर जैसी बीमारियों का कारक बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन में चार गिलास पानी और एक गिलास सिरका मिलाकर उसमें फल-सब्जियों को एक घंटे डुबोने के बाद ही इस्तेमाल करें। वहीं ठंडे पानी से तीन-चार बार धोना भी बचाव का सुरक्षित तरीका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed