फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indian engineer and his two son died in Canada case, sushma swaraj retweet on amarujala news

कनाडा हादसा: सुषमा स्वराज ने अमर उजाला डॉट कॉम की खबर पर दिया जवाब, हर संभव मदद का आश्वासन

Sat, 27 Apr 2019 03:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Apr 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Indian engineer and his two son died in Canada case, sushma swaraj retweet on amarujala news
सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कनाडा में भारतीय इंजीनियर और उनके बेटे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पैसे के अभाव में मृतकों के शव अपने शहर ना आ सके। इस मामले में पीड़ित परिवार ने भारतीय गृह मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


amarujala.com की खबर को संज्ञान में लेते हुए और रिट्वीट करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया। सुषमा स्वराज ने रीट्वीट करते हुए लिखा- मैं इस खबर को पढ़कर बहुत दुखी हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि पीड़ित परिवार को शव लाने के लिए पैसे का इंतजार नहीं करना होगा। सुषमा स्वराज के इस आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार को संबल और भरोसा मिला है।




बताते चलें कि यूपी के कन्नौज जिले में डाक बंगला रोड सरांयमीरा निवासी सॉफ्टेवयर इंजीनियर राम निवास मिश्रा (38) और उनके दो बेटे श्रेयान (11) व आरव (10) कनाडा के वेस्ट विन्नीपेग के सेंट जेम्स अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में नहाते वक्त डूब गए थे।

इसमें राम निवास और आरव की मौत हो गई थी। राम निवास के बहनोई रविकांत शुक्ला ने बताया कि श्रेयान अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद राम निवास की पत्नी अनुपम मिश्रा की तबीयत काफी खराब हो गई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed