फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India vs New Zealand: Seasonal ticket of the box is Rs 1.80 lakh, nine spectators will sit in one box in the Old Pavilion

इंडिया बनाम न्यूजीलैंड: बॉक्स का सीजनल टिकट 1.80 लाख रुपये का, ओल्ड पवेलियन में एक बॉक्स बैठेंगे नौ दर्शक

Sun, 21 Nov 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Nov 2021 09:17 AM IST
सार

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट मैच के लिए एक बॉक्स का सीजनल टिकट 1.80 लाख रुपये का है। इसमें एसी, पानी, कोल्डड्रिंक के अलावा फूड बॉक्स प्रत्येक दर्शक को दिया जाएगा।

विज्ञापन
India vs New Zealand: Seasonal ticket of the box is Rs 1.80 lakh, nine spectators will sit in one box in the Old Pavilion
ग्रीनपार्क - फोटो : गूगल

विस्तार

कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में 25 नवंबर से होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है। इसका अंदाजा टिकट बिक्री से लग रहा है। टिकट बिक्री के दूसरे दिन शनिवार को छह बॉक्स की बुकिंग हुई है। इसकी पुष्टि बुक माई शो के एक अधिकारी ने की है।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क में कुल 33 बॉक्स है। ये पांच, सात और नौ सीटों वाले हैं। इस बार टेस्ट मैच के लिए एक बॉक्स का सीजनल टिकट 1.80 लाख रुपये का है। इसमें एसी, पानी, कोल्डड्रिंक के अलावा फूड बॉक्स प्रत्येक दर्शक को दिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, वीवीआईपी, वीआईपी, पवेलियन, पवेलियन बॉलकनी, सी बॉलकनी, सी स्टाल आदि गैलरियों में संख्या के हिसाब से 25-25 सीटें कम की गई हैं। सी स्टाल में सबसे अधिक 5500 सीटें हैं, जबकि सी बॉलकनी में 4578 सीटें हैं। दोनों को मिलाकर लगभग 10 हजार सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 7500 सीटों की बुकिंग होनी है। सी बॉलकनी का सीजनल (पांच दिनों का) टिकट 2000 रुपये का है, जबकि सी स्टाल का 1600 रुपये का है। बुक माई शो के अनुराग का कहना है कि एक आईडी पर 10 टिकट देने का प्रावधान है, ताकि इनकी कालाबाजारी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed