फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-Bangladesh Test Match: Virat and Gambhir's friendship was seen in practice

India-Bangladesh Test Match: अभ्यास में विराट और गंभीर में दिखी दोस्ती, किसी बात को लेकर चर्चा करते भी नजर आए

Thu, 26 Sep 2024 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

Kanpur News: 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत-बंगलादेश के बीच ग्रीन पार्क में टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। गुरुवार को अभ्यास के दौरान विराट और गंभीर किसी बात को लेकर चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन
India-Bangladesh Test Match: Virat and Gambhir's friendship was seen in practice
अभ्यास के दौरान बातचीत करते विराट और गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर ग्रीनपार्क में गुरुवार से दोनों टीमों ने अभ्यास किया। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का फोकस बड़े शॉट को लेकर ज्यादातर रहा। इन सबके बीच मैदान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की ‘दोस्ती’ भी देखने को मिली।.इस दौरान एक मौका ऐसा आया जब किसी बात को लेकर गंभीर विराट से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान वह विराट के चेहरे से कुछ साफ भी करते नजर आए। हर कोई इन दोनों के बीच की ‘दोस्ती’ को लेकर चर्चा करता दिखा।
विज्ञापन


कई बार मैदान पर हो चुकी तना-तनी
गंभीर और विराट आपस में कई बार फील्ड पर भिड़ चुके हैं। इसमें आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान गंभीर विराट से भिड़ गए थे। इसके पहले आईपीएल 2013 में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे। तब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और कोहली आरसीबी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed