फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   India-Bangladesh Test Match: Bangladeshi fan Tiger Ruby beaten up, admitted to hospital

Test Match: बांग्लादेशी फैन टाइगर का आरोप- बाउंसर व भारतीय फैंस ने की मारपीट, पुलिस ने इस बात से किया इनकार

Fri, 27 Sep 2024 02:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 27 Sep 2024 02:08 PM IST
सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच के दैरान बांग्लादेशी प्रशंसक टाइगर रूबी ने बाउंसर और भारतीय फैंस पर मारपीट का आरोप लगाया। जबकि पुलिस ने मारपीट होने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि तबियत खराब होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
India-Bangladesh Test Match: Bangladeshi fan Tiger Ruby beaten up, admitted to hospital
अचेत हुआ बांग्लादेशी फैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत व बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने आए बांग्लादेश के एक क्रिकेट फैन के साथ ग्रीनपार्क स्टेडियम में मारपीट की घटना सामने आई। जिसमें उसने भारतीय समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गिर गया। उसको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि उसे डिहाइड्रेशन हो गया था, इसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बांग्लादेश के फैन टाइगर रूबी शुक्रवार को सुबह सी बालकनी में बांग्लादेश का झंडा थामे अपनी टीम का मनोबल बढ़ाया। हालांकि, सी-गैलरी के आगे के हिस्से को कवर रखा गया था। क्योंकि, उस हिस्से में दर्शकों को बठाने की अनुमति पीडब्ल्यूडी ने नहीं दी थी। इसी दौरान टाइगर सबसे आगे जाकर अपने देश का झंडा लहराने लगा। जहां वह झंडा नीचे सी स्टाल गैलरी में गिर गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे पीछे हटने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इंकार करते हुए उन्हें कुछ भला-बुरा कहा। जिसके बाद बाउंसर उसे पकड़ कर पीछे आने लगे, तो इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद टाइगर वहीं जमीन पर फैल गया और खुद को बाउंसर और भारतीय प्रशंसकों पर मारने का आरोप लगाया। इस बीच कई बार उसे उठाने की कोशिश की गयी लेकिन, वह उठने से इंकार करते हुए खुद की हालत खराब बताने लगा। इसके बाद उसे रिजेंसी अस्पताल ले जाया गया।

 

घटना के बाद सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक कुमार पांडेय ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश के बीच हो रहे टेस्ट क्रिकेट मैच के दौरान एक दर्शक जिनका नाम टाइगर रूबी है, उनकी तबियत अचानक से खराब हो गई थी। जैसे ही उनकी तबियत खराब हुई, वैसे ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने टाइगर को उठाकर मेडिकल टीम की सहायता से उनको उपचार के लिए भेजा। साथ ही देखभाल के लिए लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया, अभी उनकी तबियत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed