फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Independent candidates husband was shot in Kanpur, two scoundrels were riding on scooty

Kanpur: निर्दलीय प्रत्याशी के पति को मारी गोली, स्कूटी पर सवार थे दो बदमाश, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध

Thu, 11 May 2023 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 May 2023 03:09 PM IST
सार

Kanpur Crime: घाटमपुर में पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी के पति को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के वक्त प्रत्याशी पति घर से खाना खाकर कार्यालय जा रहे थे। वहीं घायल की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रतिद्वंदियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Independent candidates husband was shot in Kanpur, two scoundrels were riding on scooty
पति गजराज सिंह यादव उर्फ पप्पू दुधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में बसंत बिहार मंडी रोड पर बुधवार देर रात नकाबपोश स्कूटी सवार दो बदमाशों ने देर रात पालिका अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी। गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आर पार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे समर्थकों ने उन्हें सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी ने प्रतिद्वंदीयों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। नौबस्ता पश्चिम निवासी गजराज सिंह उर्फ पप्पू लुधिया की पत्नी स्नेहलता पालिका अध्यक्ष की निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। गजराज दूध का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

स्नेहलता ने बताया कि गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सामने उनका कार्यालय बना हुआ है। बुधवार रात को वह घर पर खाना खाने आए हुए थे। देर रात करीब 12.10 बजे वह वापस बाइक से कार्यालय के निकले। रास्ते में वह मंडी रोड पर पहुंचे ही थे कि स्कूटी सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



गोली लगते ही गिट्टी पर गिरे
गोली उनके बाएं हाथ में कोहनी के ऊपर से आर पार हो गई। इससे वह अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत सड़क के किनारे पड़ी गिट्टी पर जा गिरे। इस बीच वहां से गुजर रहे समर्थकों की नजर उन पर पड़ी। कार्यकर्ता जब वहां पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। समर्थकों ने घटना की जानकारी पुलिस और कार्यकर्ताओं को दी।

कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती कराया
मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें गंभीर हालात में सीएचसी घाटमपुर ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला व इंस्पेक्टर घाटमपुर आशोक दुबे ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए।

घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed