फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Indecent remarks against CM and former CM in social media, case filed against two

सोशल मीडिया में सीएम व पूर्व सीएम के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, दो पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Indecent remarks against CM and former CM in social media, case filed against two
कानपुर देहात। रूरा के मड़ौली गांव निवासी एक युवक ने शनिवार शाम गांव के ही युवक पर सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार को वादी के खिलाफ आरोपी युवक के पिता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी करने व मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मड़ौली गांव निवासी आशुतोष मिश्रा ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही आकाश यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने व फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में आपलोड करने आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रविवार को आकाश के पिता आनंद प्रकाश यादव ने आशुतोष मिश्रा पर आरोप लगाया कि उसने सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गलत तरीके से फोटो पोस्ट करने के साथ अभद्र टिप्पणी की है।

इसके साथ ही बाजार से लौटने के दौरान बेटे आकाश के साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed