{"_id":"65f9d978befc8a419d0d02b0","slug":"indecency-with-senior-leader-rural-congress-president-met-shankar-dutt-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नेता के साथ हुई अभद्रता: शंकर दत्त से मिले ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, दिया ये आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नेता के साथ हुई अभद्रता: शंकर दत्त से मिले ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, दिया ये आश्वासन
Tue, 19 Mar 2024 11:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व विधायकों का एक दल शंकरदत्त मिश्रा से बुधवार को मुलाकात करेगा और ससम्मान उनकी पार्टी कार्यालय में वापसी सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस के मेस्टन रोड स्थित मुख्यालय तिलक हाल में वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा के साथ हुई अभद्रता के मामले में अब कानपुर नगर ग्रामीण इकाई भी कूद पड़ी है। नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम में उनका पक्ष सुना।
पूर्व विधायक नेकचंद पांडेय ने भी शंकर दत्त मिश्रा से बात कर अपना समर्थन व्यक्त किया। अमित पांडेय ने बताया कि तय किया गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व विधायकों का एक दल शंकरदत्त मिश्रा से बुधवार को मुलाकात करेगा और ससम्मान उनकी पार्टी कार्यालय में वापसी सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। बता दें, कानपुर नगर उत्तर नगर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी की मौजूदगी में उनके कमरे में शंकर दत्त मिश्रा और पार्टी पदाधिकारी लल्लन अवस्थी के बीच नोकझोक हुई थी। मिश्रा ने इस घटना के बाद कार्यालय न आने का एलान कर दिया था। घटना के बाद कई पूर्व विधायकों व पूर्व जिलाध्यक्षों ने उन्हें कार्यालय लाने की कोशिश की पर ऐसा नहीं हो सका।