{"_id":"68c6addf537d45ccd90c25b3","slug":"ind-vs-pak-asia-cup-aishanya-appealed-to-the-people-with-folded-hands-said-boycott-the-match-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ind vs Pak Asia Cup: ऐशान्या ने हाथ जोड़कर की अपील, भारत-पाकिस्तान मैच का करें बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind vs Pak Asia Cup: ऐशान्या ने हाथ जोड़कर की अपील, भारत-पाकिस्तान मैच का करें बहिष्कार
Sun, 14 Sep 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:26 PM IST
सार
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह देश सिर्फ आतंकवाद देश है।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले का शिकार हुए महानगर निवासी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने भारत पाकिस्तान के बीच दुबई में हो रहे क्रिकेट मैच पर विरोध जताया है। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील कि वे इस मैच का पूरी तरह से बहिष्कार करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने उनके पति समेत 26 लोगों को मार दिया था। ऑपरेशन सिंदूर में भी कई जवानों की जान भी गई। इसके बावजूद पाकिस्तान के साथ मैच कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों को टीवी में भी मैच देखने के लिए मना किया। कहा कि मैच के बाद पाकिस्तान के पास एक बार फिर पैसा होगा। जिससे वह बार फिर मजबूत होकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तबाह हुए ठिकानों का पुनर्निर्माण करेगा। यह पहलगाम में मारे गए उन 26 परिवारों के लिए तमाचा होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम बदलाव लाना चाहते हैं तो हमें यह फैसला लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेटर देश के बारे में नहीं सोच रहे है। उन्होंने मैच में भारत की ओर से खेल रहे खिलाड़ियों से भी अनुरोध किया कि वे देश के लिए स्टैंड लीजिए।
विज्ञापन
नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारत के खिलाड़ियों की देश के प्रति संवेदना नहीं है, इसलिए वे पाकिस्तान के साथ मैच खेल रहे हैं। ऐशान्या ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पड़ोसी मुल्क देश की सीमा में घुसकर हिंदू पूछ कर लोगों को मारकर चले जाते हैं और हम उसके साथ मैच खेलने को तैयार हो जाते हैं। इस मैच से जो भी धन आएगा पूरी उम्मीद है कि पाकिस्तान इसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल करेगा। वह देश सिर्फ आतंकवाद का देश है। कहा कि सरकार ने बोला था कि इंडिया-पाकिस्तान का मैच नहीं होगा। दोनों देश एक दूसरे की जमीन पर भी नहीं आएंगे। फिर बीसीसीआई ने एक नया रास्ता निकलवा दिया कि हम दूसरे देश में जाकर खेलेंगे। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन