फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND vs BAN: Tiger Robbie had come to watch a cricket match instead of getting treatment

Kanpur: इलाज की जगह क्रिकेट मैच देखने आ गया था टाइगर रॉबी, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बांग्लादेश लौट गया

Sun, 29 Sep 2024 05:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 05:01 PM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक टाइगर रॉबी की ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में उसकी तबीयत में सुधार हो गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। शनिवार को वह बांग्लादेश लौट गया।

विज्ञापन
IND vs BAN: Tiger Robbie had come to watch a cricket match instead of getting treatment
बांग्लादेशी नागरिक टाइगर रॉबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेशी नागरिक टाइगर रॉबी उर्फ रबी-उल-इस्लाम की तबीयत में सुधार होने पर शुक्रवार रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शनिवार को वह बांग्लादेश लौट गया। जाते समय उसने कमिश्नरेट पुलिस की सरहाना की। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मेडिकल वीजा में भारत आया टाइगर रॉबी इलाज कराने के बजाय मैच देखने पहुंच गया था। पुलिस का दावा है कि टाइगर रॉबी ने जाते वक्त भी यही बताया कि उसके संग मारपीट नहीं हुई थी।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि मेडिकल वीजा ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों के लिए जारी होता है। उसकी मेडिकल रिपोर्ट में लंग्स कैंसर की पुष्टि हुई है, जो कि पहले स्टेज पर है। डीसीपी के मुताबिक शुक्रवार को उसकी ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में उसकी तबीयत में सुधार हो गया। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। रात में उसे होटल में ठहराया गया। शनिवार को वह बांग्लादेश लौट गया।
विज्ञापन


कानपुर के दोस्त के बुलाने पर आ गया था
डीसीपी के मुताबिक एक भारतीय फैन दीपक पटेल मैच देखने ढाका गया था। टाइगर रॉबी ढाका परिसर में बने आवास में अन्य कर्मियों के साथ रहता है। दीपक पटेल के रुकने की व्यवस्था तब वहीं पर टाइगर रॉबी ने कराई थी। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। रॉबी यहां आया तो उसकी दीपक पटेल से बात हुई थी। उसने पहले चेन्नई और फिर उसे कानपुर बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed