{"_id":"66f50ee7661c0c13fa08fa18","slug":"ind-vs-ban-26007-spectators-will-watch-the-match-at-green-park-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 26007 दर्शक देखेंगे ग्रीन पार्क का मैच, रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए की बिकी टेस्ट मैच की टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs BAN: 26007 दर्शक देखेंगे ग्रीन पार्क का मैच, रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए की बिकी टेस्ट मैच की टिकट
Thu, 26 Sep 2024 01:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:06 PM IST
सार
Kanpur News: भारत-बंगलादेश के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए अब तक रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए के टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते वेन्यू डायरेक्टर डा. सजंय कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में कुल 26,007 दर्शक ग्रीन पार्क में मैच देखेंगे। जोकि 2021 में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट मैच से ज्यादा है। साथ ही इस मैच में गुरुवार दोपहर तक रिकॉर्ड 1 करोड़ 15 लाख रुपए की टिकट बिक गयी है। गुरुवार को प्रेसवार्ता में वेन्यू डायरेक्टर डा. सजंय कपूर ने बताया कि पिछले एक महीने से सी गैलरी की जर्जर क्षमता को लेकर चल रही मरम्मत का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी की एनओसी मिल चुकी है।
अब यहां की कुल क्षमता आगामी टेस्ट के लिए 26,007 पहुंच चुकी है। जबकि पिछले टेस्ट में यहां 22, 491 लोगों ने मैच देखा था। डा. कपूर ने बताया कि भारत-बंगलादेश टेस्ट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए के अध्यक्ष डा. निधिपति सिंघानियां करेंगे। जबकि, ग्रीन पार्क में पहली बार प्रयोग होने जा रही घंटी से मैच की शुरुआत शीर्ष खिलाड़ी करेंगे। गुरुवार शुबह शुरू हुए बूंदाबांदी के बाद पिच व पूरा मैदान कवर कर दिया गया है।

शहीदों के परिजनों को दिखाया जाएगा मैच
उन्होंने बताया कि मैच के दौरान शहीदों के परिवारों को भी बतौर अतिथी मैच दिखाया जाएगा। ग्रीन थीम के तहत होने जा रहे मैच में मुख्य अतिथियों द्वारा पौधा भी लगवाया जायेगा और शहीदों के परिवार द्वारा उनके शहीद के नाम का पौधा रोपित किया जायेगा। प्लास्टिक फ्री मैच कराने के लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। स्टेडियम में दर्शकों की इंट्री 8.15 बजे से शुरू की जायेगी। स्टेडियम के इंट्री गेट पर सेल्फी प्वाइंट भी बनवाए गये हैं।