फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IND A vs AUS A: Shreyas Iyer shines again at Green Park, scoring 110 runs off 83 balls

IND A vs AUS A: ग्रीनपार्क में फिर चमके श्रेयस अय्यर, 83 गेंदों पर बनाए 110 रन

Wed, 01 Oct 2025 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
IND A vs AUS A: Shreyas Iyer shines again at Green Park, scoring 110 runs off 83 balls
बल्लेबाजी करते श्रेयस अय्यर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय ए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को ग्रीनपार्क में एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में अय्यर ने 83 गेंदों पर 12 चौके और चार छक्कों की मदद से 110 रनों की शतकीय पारी खेली। इससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी अपना दावा मजबूती से ठोक दिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान 19 अक्तूबर से भारतीय टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। ऐसे में अय्यर का यह शतक उनके कॅरिअर को नई रफ्तार दे सकता है। ग्रीनपार्क का मैदान श्रेयस के लिए हमेशा खास रहा है। 2014 में रणजी ट्रॉफी के दौरान उत्तर प्रदेश के खिलाफ संकट में घिरी मुंबई टीम को उन्होंने 75 रनों की पारी खेलकर जीत दिलाई थी। 2017 में आईपीएल मुकाबले में भी उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से गुजरात लॉयंस के खिलाफ 57 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली और टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
विज्ञापन


भारतीय टीम के 500वें टेस्ट मैच में लगाया था शतक व अर्धशतक
न्यूजीलैंड के साथ 2021 में ग्रीनपार्क पर हुए भारतीय टीम के 500वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अय्यर ने पदार्पण करते हुए पहली पारी में 105 और दूसरी में 65 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया था। श्रेयस के लिए यह मैदान बार-बार लकी साबित होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed