फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increasing membership amid fertilizer shortage will increase problems in committees

Kanpur News: खाद की किल्लत के बीच सदस्यता बढ़ने पर समितियों में बढ़ेगी समस्या

Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
सार

बकेवर में सहकारी समिति के करीब 50 सचिवों ने सदस्यता अभियान के विरोध में धरना दिया। उनका कहना है कि खाद आपूर्ति में पहले से दिक्कत है, नए सदस्य जुड़ने से समस्या बढ़ेगी। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की।

विज्ञापन
Increasing membership amid fertilizer shortage will increase problems in committees
फोटो25:::सहकारी समिति बकेवर पर धरना देते समितियों के सचिव। संवाद

विस्तार

बकेवर। सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को करीब 50 सचिवों ने सदस्यता अभियान के विरोध में धरना दिया। सचिवों ने बताया कि वर्तमान में पूर्व सदस्यों को भी खाद की आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं, ऐसे में नए सदस्यों के जुड़ने से खाद वितरण और अधिक मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में हुए धरने में सचिवों ने कहा, ताखा क्षेत्र में पहले से ही छह हजार से अधिक किसान सदस्य हैं। इन्हें एक-एक बोरी खाद मिल पाती है। किसान पांच से 10 बोरी तक की मांग करते हैं। इसी वजह से समितियों में अक्सर हंगामे की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

सचिवों ने बताया कि एक अक्तूबर को कर्मचारी संघ मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपेगा। धरना में उपाध्यक्ष प्रियंका, महामंत्री विपिन कुमार, अनुपम यादव, सुजीत यादव, प्रवेंद्र यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, आशीष यादव आदि सचिव मौजूद थे।

फोटो25:::सहकारी समिति बकेवर पर धरना देते समितियों के सचिव। संवाद

फोटो25:::सहकारी समिति बकेवर पर धरना देते समितियों के सचिव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed