फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Increase foreign student in IIT

आईआईटी में बढ़ेंगे विदेशी स्टूडेंट

Sat, 24 Oct 2015 02:31 AM IST
संतोष सिंह, कानपुर
संतोष सिंह, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Increase foreign student in IIT
इंटरनेशनल रैंकिंग, शैक्षिक और रिसर्च क्वालिटी में सुधार के लिए आईआईटी कानपुर ने विदेशी स्टूडेंटों की सीटें बढ़ाने का फैसला किया है। इस पर डीन कमेटी ने काम शुरू कर दिया। शैक्षिक सत्र 2016-17 से विदेशी स्टूडेंटों के एडमिशन की नियमावली भी बदली जाएगी। नियम को सरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी और प्रौद्योगिकी संस्थानों की क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी कानपुर टॉप-200 से बाहर है। आईआईटी की क्यूएस रैंकिंग 271वीं है, जो आईआईएससी बंगलूरू के 147 और आईआईटी दिल्ली के 179वीं रैंक से कम है। 2014 में आईआईटी कानपुर का नाम इन शैक्षिक संस्थानों से ऊपर था।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए ही आईआईटी प्रशासन ने पूरी व्यवस्था में सुधार का फैसला किया। साथ ही ग्लोबल रैंकिंग कमेटी बनाकर उसका कोआर्डिनेटर प्रो. संदीप वर्मा को बना दिया। निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना का कहना है कि विदेशी स्टूडेंटों के लिए पीजी में 34 सीटें हैं लेकिन एडमिशन की सख्त नियमावली के कारण ज्यादा विदेशी स्टूडेंट नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) स्तर की सीटें बढ़ाने का फैसला हुआ है। डीन कमेटी का काम चल रहा है। जल्द ही रिपोर्ट आएगी, फिर सीनेट की अनुमति लेकर सत्र 2016-17 से विदेशी स्टूडेंटों के रहने, खाने, पढ़ने और रिसर्च की अच्छी व्यवस्था की जाएगी। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विदेशी स्टूडेंटों के एडमिशन, रिसर्च का मानक देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed