फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax investigation is going on even after 29 hours in Unnao Slaughter House

Unnao: स्लाटर हाउस में आयकर का छापा, 29 घंटे बाद भी चल रही है जांच, अन्य स्लाटर हउसों में अफरा-तफरी

Sun, 06 Nov 2022 02:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 06 Nov 2022 02:28 PM IST
सार

दही औद्योगिक क्षेत्र में एओवी स्लॉटर हाउस में आयकर विभाग की जांच 29 घंटे बाद भी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक अभिलेखों की गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवान तैनात हैं और श्रमिको कों जरूरी काम से ही अंदर जाने दिया गया है।

विज्ञापन
Income tax investigation is going on even after 29 hours in Unnao Slaughter House
स्लॉटर हाउस में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक एओवी स्लाटर हाउस में आयकर विभाग की टीम ने शनिवर सुबह छापा मारा था। इसके 29 घंटे बाद भी रविवार दोपहर तक जांच जारी रही। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ पहुंची 20 सदस्यीय टीम ने कंप्यूटर डेटा और अभिलेख कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार जिस तरह से टीम ने डेरा डाला है, उससे जांच कई दिन चलने का अनुमान है। स्लाटर हाउस का संचालन आगरा के पूर्व बसपा विधायक का एचएमए ग्रुप करता है। वहीं, कार्रवाई से स्लाटर हाउस संचालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब आठ बजे आयकर विभाग लखनऊ की टीम चार गाड़ियों से स्लाटर हाउस पहुंची। स्लाटर हाउस के गेट में दाखिल होते ही टीम ने प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। फिर ड्यूटी के लिए पहुंच रहे श्रमिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी, जो अंदर थे उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्लाटर हाउस के कंप्यूटर हार्ड डिस्क व फैक्टरी में उत्पादन, भुगतान और वेतन, टैक्स, आय-व्यय, ट्रांसपोर्ट बिल और कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयों सहित कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। निर्यात संबंधी अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

अंदर नहीं लिए गए मवेशी लदे वाहन
आयकर अधिकारियों ने उत्पादन पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसके चलते मवेशी लदे वाहन अंदर नहीं लिए गए। इससे मवेशी भरे कंटेनर और अन्य ट्रक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े रहे। आयकर अफसरों ने उत्पादन तो रोक दिया, लेकिन पैकिंग सहित अन्य कार्य होते रहे।

पूर्व विधायक का है एचएमए ग्रुप
एओवी स्लाटर हाउस का संचालन एचएमए ग्रुप कर रहा है। यह ग्रुप आगरा निवासी बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद का है। जुल्फिकार मीट कारोबारी हैं। आयकर टीम ने जुल्फिकार अहमद के आगरा स्थित घर, कार्यालय और फैक्टरी में एक साथ छापा मारा। जिला आयकर अधिकारी प्रमोद वर्मा ने बताया कि छापे की जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed