{"_id":"69333bf4cbc4c39a95042781","slug":"income-tax-department-conducted-survey-in-district-cooperative-bank-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1350825-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिला सहकारी बैंक में आयकर विभाग ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिला सहकारी बैंक में आयकर विभाग ने किया सर्वे
विज्ञापन
कानपुर। आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने शनिवार को किदवईनगर स्थित जिला सहकारी बैंक के मुख्यालय पर सर्वे किया। बैंक में कई खातों में गलत पैन मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बैंक के सचिव के न मिलने पर सर्वे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो गई। आयकर अफसरों ने 10 दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बैंक की 30 शाखाएं हैं जिसमें से 18 कानपुर शहर में हैं। 150 कर्मचारी काम करते हैं।
आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) कानपुर के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक, किदवईनगर में सहायक निदेशक विमलेश राय अविनाश सोनवानी की अगुवाई में वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए सर्वे किया गया। टीमों ने घंटों जांच-पड़ताल की। जांच में पता चला कि कई पैन का रिकाॅर्ड नहीं मिला। इनके नंबर गलत हैं। कई बार बैंक प्रबंधन को नोटिस भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। जांच टीम ने बैंक की ऑडिट रिपोर्ट, खातों के लेनदेन की जानकारी, खातों की संख्या के अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन, पीएफ, बांटा गया लोन आदि की जानकारी जुटाई है।
बैंक के सचिव घाटमपुर में नई शाखा खोलने गए थे। ऐसे में उनसे पूछताछ नहीं हो पाई और तमाम दस्तावेज भी नहीं मिल सके। फोन पर उनसे बात की गई। इस पर अफसरों ने 10 दिन का समय देते हुए अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके बाद टीम वापस लौट गई। सर्वे टीम में आयकर निरीक्षक कय्यूम अहमद, देवअनंत श्रीवास्तव, कुलदीप गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, अंकित श्रीवास्तव के साथ पुलिस बल था।