{"_id":"692b4cc5ee8b78c6c004c8e6","slug":"income-and-caste-certificate-work-stalled-due-to-absence-of-tehsildar-in-narwal-tehsil-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1344222-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नरवल तहसील में तहसीलदार न होने से आय, जाति प्रमाण पत्र कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नरवल तहसील में तहसीलदार न होने से आय, जाति प्रमाण पत्र कार्य ठप
विज्ञापन
कानपुर। नरवल तहसील में बीते सात दिनों से तहसीलदार की नियुक्ति न होने के कारण आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने आए नवयुवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी नौकरियों के किए की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवा रोजाना तहसील के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी के अभाव में मायूस होकर लौट जाते हैं।
पिछले सप्ताह तहसीलदार विनीता पांडेय को एक पुराने मामले में निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद से तहसीलदार कोर्ट में सन्नाटा पसरा हुआ है। वकीलों का कहना है कि लंबित पड़े वादों की सुनवाई रुक गई है। वहीं अन्य सभी कार्य भी अधूरे पड़े हैं। क्षेत्रीय कैफे संचालकों ने बताया कि रोजाना दस से बीस आय और जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन फॉर्म भरे जाते हैं लेकिन अधिकारी न होने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। युवाओं का कहना है कि प्रमाण पत्र न मिलने से उनकी सरकारी भर्ती की तैयारियां बाधित हो रही हैं वहीं तहसील परिसर में अन्य कार्य भी प्रभावित हैं लगातार सात दिनों से अधिकारी की अनुपस्थिति ने तहसील को ठप कर दिया है जिससे आमजन और अभ्यर्थी दोनों ही परेशान है।
उपजिलाधिकारी नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसीलदार की नियुक्ति पर बातचीत जारी है एक दो दिन में तैनाती संभव है। फिलहाल नियुक्ति न होने से आय और जाति प्रमाण पत्र संबंधी कार्य प्रभावित है। नायब तहसीलदार को प्रभारी नहीं बनाया जा सकता इसी कारण तहसील स्तर पर काम अधूरा पड़ा है।