फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Incentives increased along with honorarium for drivers and conductors

Kanpur News: चालकों, परिचालकों का मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि बढ़ी

Wed, 10 Dec 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Incentives increased along with honorarium for drivers and conductors
कानपुर। परिवहन निगम ने रोडवेज चालकों और परिचालकों का मानदेय के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी बढ़ा दी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि संविदा चालकों को अभी 2.06 प्रति किमी के हिसाब से पारिश्रमिक मिलता था जो अब 2.20 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह परिचालकों को 2.02 रुपये से बढ़ाकर 2.16 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है। वहीं, नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना में संविदा चालकों को 18,687, परिचालकों को 18,418 रुपये, नवीन उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में चालकों को 21,687 और परिचालकों को 21,418 रुपये मिलेंगे। इस योजना का लाभ कानपुर रीजन के करीब 973 संविदा चालकों और 1,060 परिचालकों को मिलेगा। वरिष्ठता मानक के आधार 20 साल पुराने चालकों को 1500 और 10 वर्ष पुराने को 750 रुपये अतिरिक्त देय प्रोत्साहन हर माह दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed