{"_id":"63612b0e49c1ae22634e696a","slug":"in-the-hospital-of-mahoba-instead-of-the-doctor-the-tantrik-treated-the-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: अस्पताल में डॉक्टर की जगह तांत्रिक ने किया इलाज, मरीजों पर हावी है अंधविश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: अस्पताल में डॉक्टर की जगह तांत्रिक ने किया इलाज, मरीजों पर हावी है अंधविश्वास
Tue, 01 Nov 2022 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 01 Nov 2022 07:53 PM IST
सार
कोतवाली कुलपहाड़ में एक युवती को बिच्छू ने काट लिया था, लेकिन सरकारी डॉक्टरों के इलाज से कोई फायदा नहीं हुआ। तब पीड़िता के परिजनों ने तांत्रिक को बुलाकर युवती का इलाज करवाया।
विज्ञापन
मरीज का इलाज करता तांत्रिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले के कोतवाली कुलपहाड़ के दरियाब सिंह खुड़ा निवासी गुलाब सिंह की पुत्री संध्या (22) को खेत पर काम करते समय बिच्छू ने काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। इलाज में आराम न मिलने पर परिजनों ने तांत्रिक को बुलाया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे तांत्रिक ने झाड़फूंक की। युवती ने बताया कि इलाज से ज्यादा झाड़फूक में आराम मिला। इसी तरह थाना श्रीनगर चितइयन निवासी रामदास (55) बिच्छू के काटने से अस्पताल पहुंचा। उसे डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए। इसी दौरान पहुंचे तांत्रिक से उसने भी झाड़फूंक कराई।
विज्ञापन
अस्पताल में तांत्रिक के झाड़फूक करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. वरुण का कहना है कि उन्हें अस्पताल में तांत्रिकों द्वारा मरीजों की झाड़फूंक करने की जानकारी नहीं है। अस्पताल में दोनों मरीजों का बेहतर इलाज किया गया।
विज्ञापन