फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In the footage, a clever thief was seen taking a bag on a bicycle

Kanpur News: फुटेज में साइकिल से बैग ले जाते दिखा शातिर चोर

Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
In the footage, a clever thief was seen taking a bag on a bicycle
कैमरे में कैद साइकिल सवार।  - फोटो : स्रोत : पुलिस
कानपुर। बर्रा आठ इलाके में प्राइवेट कर्मी के घर से 25 लाख का माल समेटकर शातिर चोर साइकिल से ही भाग निकला। उसके दो साथी पैदल गलियों में घूमते हुए फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस ने इलाके के कैमरों को खंगाला तो शातिर मुंह छिपाकर मुख्य मार्ग की ओर जाने के बजाय एक गली से दूसरी गली में चक्कर काटते नजर आए हैं।
विज्ञापन





बर्रा आठ में प्राइवेट कर्मी कृष्ण कुमार गुप्ता के घर से शातिरों ने शनिवार रात मेनगेट का ताला तोड़कर चोरी की थी। कैमरे में तीन शातिर दिखे हैं। इनमें दो पैदल और एक साइकिल से है। चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए दो शातिर घर के अंदर दाखिल हुए जबकि एक बाहर खड़ा रहा। साइकिल सवार चोर माल वाला बैग लेकर चंपत हो गया है। इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि शातिर मुंह नहीं बांधे हैं लेकिन जहां कैमरा लगा है वहां पर चेहरे पर हाथ लगाकर बचते हुए निकलते दिखते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed