{"_id":"61be3e7658295f5d422be9c1","slug":"in-the-case-of-gang-rape-blood-samples-were-taken-of-two-including-lekhpal-for-dna-test-akbarpur-news-knp670355370","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच के लिए लेखपाल समेत दो के रक्त का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच के लिए लेखपाल समेत दो के रक्त का सैंपल लिया
विज्ञापन
कानपुर देहात। बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच के लिए आरोपी लेखपाल व युवक के रक्त का नमूना लिया गया। जिसे परीक्षण के लिए हैदराबाद की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इस दौरान सीएमओ कार्यालय की टीम, बचाव के अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने दो माह पहले लेखपाल रंजीत बरवार, करन व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पीड़ित पक्ष ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं पूर्व में किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म देकर दम तोड़ दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
प्रकरण की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने आरोपी लेखपाल की डीएनए जांच के आदेश दिए थे। जिस पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने शुक्रवार को अपनी मौजूदगी में रक्त का सैंपल लेने का प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार किया था।
शनिवार को सीएमओ कार्यालय से आई टीम व बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश शुक्ला की मौजूदगी में जेल के चिकित्सकों ने आरोपी लेखपाल रंजीत बीरवार व करन के रक्त का सैंपल लिया।
बचाव के अधिवक्ता पवनेश शुक्ला व सीपी शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों के रक्त का सैंपल परीक्षण के लिए हैदराबाद की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।