फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In the absence of the wif husband called his girlfriend, suddenly the wife came and started fighting

UP News: पत्नी की गैरमौजूदगी में पति ने बुलाई प्रेमिका, अचानक आ गई पत्नी...जानिए क्या हुआ फिर?

Sun, 09 Apr 2023 07:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 09 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र में में एक शादीशुदा युवक ने पत्नी की गैरमौजूदगी में प्रेमिका को घर बुला लिया। इसकी जानकारी पर अचानक पत्नी आ पहुंची, जिससे पति और प्रेमिका दोनों फंस गए।

विज्ञापन
In the absence of the wif husband called his girlfriend, suddenly the wife came and started fighting
wife beats husband - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रिश्तों को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। दरअसल, शादीशुदा पति का एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने अपनी प्रेमिका को उस वक्त घर बुलाया, जब पत्नी बाहर गई हुई थी। पति अपनी प्रेमिका संग कमरे में था।

विज्ञापन

अचानक पत्नी घर लौट आई और दोनों को देख लिया। मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक गांव में शनिवार रात पत्नी के न होने पर पति ने प्रेमिका को घर बुला लिया। जानकारी पर आई पत्नी ने जमकर हंगामा कर पति से हाथापाई की।
विज्ञापन

पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति का शांतिभंग में चालान किया है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक की पत्नी शनिवार शाम को रिश्तेदारी में गई थी। इस पर पति ने रात में प्रेमिका को घर बुला लिया। इसकी जानकारी किसी युवक ने पत्नी को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी में जमकर हुई हाथापाई
इस पर पत्नी रात में घर लौट आई। घर पहुंची पत्नी की नजर जैसे ही प्रेमिका पर पड़ी वह आग बबूला हो गई। वह हंगामा करने लगी। इस दौरान पति-पत्नी में हाथापाई भी हुई। लोगों के बीच-बचाव करने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। इसी बीच मौका पाकर प्रेमिका वहां से खिसक गई।

पुलिस ने आरोपी पर की शांतिभंग की कार्रवाई
पीड़ित पत्नी ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति राजेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed