{"_id":"629a37c0b880ae5d174ef799","slug":"in-paraunkh-the-prime-minister-interacted-with-the-children-said-my-village-is-in-kashi-i-came-to-your-village-you-come-to-my-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Paraunkh: प्रधानमंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- मेरा गांव काशी में है, मैं आपके गांव आया, आप मेरे गांव आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Paraunkh: प्रधानमंत्री ने बच्चों से किया संवाद, कहा- मेरा गांव काशी में है, मैं आपके गांव आया, आप मेरे गांव आना
Fri, 03 Jun 2022 10:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:03 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अभिभावकों और बच्चों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा गांव काशी में है। हम आपके गांव आए हैं, तो आप लोग भी मेरे गांव काशी जरूर आईये।
विज्ञापन
परौंख में बच्चों से सवाल-जवाब करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहनिया चौक के पास स्थित रामलीला समिति के मंच पर मौजूद बच्चों और उनके अभिभावकों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि कोई काशी गया है क्या। फिर बोले, मेरा गांव काशी है। मैं आपके गांव आया हूं, आप मेरे गांव आना।
विज्ञापन
परौंख के पथरी देवी मंदिर में पूजन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी प्रथम महिला सविता कोविंद, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी रामलीला मंच पर जुटे बच्चों व उनके अभिभावकों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
यहां पीएम ने बच्चों से सवाल पूछे तो उन्होंने भी हाथ उठाकर जवाब दिए। पीएम ने बच्चों से पूछा कि कौन कौन पढ़ने जाता है। इस पर बच्चों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। फिर उन्होंने पूछा कि कौन भाई बहन को मारता है। फिर बोले कि कौन बहन है जो भाई को मारती है। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह हंस पड़े।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बच्चों से सवाल किया कि किसने कानपुर देखा। कुछ बच्चों ने हाथ उठाया। फिर पूछा कि लखनऊ किसने देखा है। इस पर कुछ बच्चों ने लखनऊ जाने की हामी भरी। इसके बाद पीएम ने पूछा कि कोई काशी गया है क्या। इस पर बच्चे शांत हो गए। पीएम ने कहा कि मेरा गांव काशी है। मैं आपके गांव आया हूं, तो आप लोग काशी आना। बच्चों ने सिर हिलाकर सहमति दी। इस पर पीएम मुस्कुरा दिए।