{"_id":"5f8006398ebc3e9bc36960aa","slug":"in-hardoi-father-makes-4-year-old-innocent-victim-of-lust","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में पिता ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पत्नी के विरोध करने पर दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में पिता ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पत्नी के विरोध करने पर दी आत्महत्या की धमकी
Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
हरदोई जिले में रिश्तों को बेहद शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बेटियां बाप के साये में खुदको सबसे महफूज समझती हैं। मगर यहां एक बाप ने ही अपने 4 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला।
हरदोई के एक गांव में 3 बच्चों के पिता ने अपनी 4 वर्षीय पुत्री को कमरे में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाजार से लौटी पत्नी ने बेटी के खून बहता देखकर पूछा तो मासूम ने पिता की करतूत का खुलासा कर दिया।
पत्नी ने जब पति से इस बात पर नाराजगी जताई। तो पति ने बच्चों और पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। मुंह खोलने पर कुल्हाड़ी से सबको काटकर खुद आत्महत्या की धमकी देने लगा। आज जब पत्नी पास की रिशरेदारी में गयी तो वहां इस बात को बताया।
विज्ञापन
रिश्तेदारों के काफी समझाने पर पत्नी ने हिम्मत जुटाकर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी। कोतवाल दीपक रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उधर सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव भी मौके पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताक्ष कर रही है। पत्नी की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है।