फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In Hamirpur, old man got heart attack due to police scolding, died during treatment

हमीरपुर: पुलिस की डांट से बुजुर्ग का आया अटैक, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हाईवे किया जाम

Sun, 24 Apr 2022 03:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 03:42 PM IST
सार

जमीन विवाद की शिकायत पर जांच करने गई पुलिस की डांट से एक बुजुर्ग को अटैक आ गया। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजन आक्रोशित हो गए और हाईवे जाम कर दिया। 

विज्ञापन
In Hamirpur, old man got heart attack due to police scolding, died during treatment
परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले की कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में एक भाई ने दूसरे पर जमीन विवाद संबंधी शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच के निर्देश दिए। इस मामले में लेखपाल के साथ गई पुलिस की डांट डपट से एक वृद्ध को अटैक पड़ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इस मामले में वृद्ध की मौत से गुस्साए परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे थे और हंगामा कर दो चचेरे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को दोपहर इसी मामले में गिरफ्तारी को लेकर कानपुर-सागर टू लेन हाईवे पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक चले जाम के बीच पहुंचे सीओ विवेक यादव ने जैसे ही जाम लगाए लोगों के नाम नोट करने शुरू किए, तो भीड़ खिसक गई। वहीं, तीन महिलाएं विरोध जताती रहीं। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। 

विज्ञापन

बता दें कि  शहर कोतवाली में शनिवार को एसपी कमलेश दीक्षित समाधान दिवस में पहुंचे थे। शहर के डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ले के मकान की जमीन का विवाद को लेकर कल्लू के बेटे प्रमोद ने अपने ताऊ रामआसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक ने दूसरे पक्ष के रामआसरे को कोतवाली बुलाकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस पर देर शाम करीब पांच बजे पुलिस लेखपाल राजकिशोर के साथ डिग्गी पहुंची और दूसरे पक्ष के रामआसरे को कोतवाली ले जाने के लिए डांट डपट दिया, जिससे वृद्ध की हालत बिगड़ गई। उसे अटैक पड़ गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे जयचंद्र, शिवचंद्र व अन्य ने शव को कोतवाली में रख हंगामा किया था। पुलिस ने मृतक के बेटे शिवचंद की तहरीर पर पुलिस ने मनोज और उसके भाई प्रमोद के खिलाफ गैर इरादत हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed