फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Haldwani, the eyesight of an innocent child was saved by performing a complex surgery.

Kanpur News: हैलट में मासूम की जटिल सर्जरी कर बचाई आंखों की रोशनी

Fri, 05 Jun 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Haldwani, the eyesight of an innocent child was saved by performing a complex surgery.
कानपुर। हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुवार को चार वर्षीय बालक अभय प्रताप सिंह की जटिल सर्जरी की। इस ऑपरेशन से उसकी जान और आंखों की रोशनी बचाई गई। उसके चेहरे पर करीब 40 टांके लगाए गए। ऑपरेशन के बाद मासूम के चेहरे की बनावट और आंखों की रोशनी सुरक्षित है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के जैतपुर निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि उनके भतीजे अभय प्रताप सिंह पर तीन जून की शाम एक आवारा कुत्ते ने हमला किया था। हमले में बालक के चेहरे और दोनों पलकों पर गहरे घाव हो गए थे। परिजन उसे फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया था। सर्जरी विभागाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया। अभय को पीडियाट्रिक सर्जन श्रद्धा वर्मा की देखरेख में तुरंत भर्ती किया गया था। उसे अस्पताल से ही रेबीज इम्युनोग्लोब्युलिन टीका भी दिया गया।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर यह जटिल ऑपरेशन किया। उन्होंने बालक की आंखें और चेहरे की बनावट सुरक्षित की। इस सफल ऑपरेशन में जेआर -तीन सौम्या और सुरेश शामिल थे। नेत्र रोग विभाग और एनेस्थीसिया विभाग की मीनाक्षी भी मौजूद रहीं। विभागाध्यक्ष ने बताया कि ऑपरेशन के लिए केवल भर्ती फाइल, जांचों का निर्धारित शुल्क और उपयोगकर्ता शुल्क लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed