{"_id":"6ae260f84be258d66c050642","slug":"in-cricket-the-kanpur-division-defeated-ayodhya-by-71-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11002-159693-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रिकेट में कानपुर मंडल ने अयोध्या को 71 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रिकेट में कानपुर मंडल ने अयोध्या को 71 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीएवी मैदान फूलबाग में खेली जा रही है। इसके तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में कानपुर मंडल ने अयोध्या को 71 रन से हराया। अंडर-14 वर्ग में सैफई और कानपुर की टीमों ने 10-10 विकेट से जीत दर्ज की।
प्रतियाेगिता में अंडर-19 वर्ग के मैच में कानपुर मंडल ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाए। अर्चित ने 42 और तुषार ने 37 रन की पारी खेली। राहुल ने 18 और वंश ने 11 रन बनाए। आदित्य और रवि ने एक-एक विकेट लिया। अयोध्या की टीम महज 48 रन पर ही सिमट गई। अंडर-14 वर्ग के मैच में कानपुर ने झांसी को और सैफई ने प्रयागराज को 10-10 विकेट से शिकस्त दी। वाराणसी ने मेरठ को 26 रन से और गोरखपुर ने अयोध्या को 74 रन से हराया।
अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने झांसी को 84 रन से, लखनऊ ने मीरजापुर को दो विकेट से और गोरखपुर ने अलीगढ़ को पांच विकेट से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में लखनऊ ने आजमगढ़ को 10 रन से हराया, सैफई ने लखनऊ को 40 रन से शिकस्त दी।