फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In cricket, the Kanpur division defeated Ayodhya by 71 runs.

Kanpur News: क्रिकेट में कानपुर मंडल ने अयोध्या को 71 रन से हराया

Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
In cricket, the Kanpur division defeated Ayodhya by 71 runs.
कानपुर। 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता डीएवी मैदान फूलबाग में खेली जा रही है। इसके तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-19 वर्ग में कानपुर मंडल ने अयोध्या को 71 रन से हराया। अंडर-14 वर्ग में सैफई और कानपुर की टीमों ने 10-10 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियाेगिता में अंडर-19 वर्ग के मैच में कानपुर मंडल ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाए। अर्चित ने 42 और तुषार ने 37 रन की पारी खेली। राहुल ने 18 और वंश ने 11 रन बनाए। आदित्य और रवि ने एक-एक विकेट लिया। अयोध्या की टीम महज 48 रन पर ही सिमट गई। अंडर-14 वर्ग के मैच में कानपुर ने झांसी को और सैफई ने प्रयागराज को 10-10 विकेट से शिकस्त दी। वाराणसी ने मेरठ को 26 रन से और गोरखपुर ने अयोध्या को 74 रन से हराया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में वाराणसी ने झांसी को 84 रन से, लखनऊ ने मीरजापुर को दो विकेट से और गोरखपुर ने अलीगढ़ को पांच विकेट से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में लखनऊ ने आजमगढ़ को 10 रन से हराया, सैफई ने लखनऊ को 40 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed