{"_id":"5ba92a69867a557ea77acfca","slug":"in-case-of-rape-police-said-both-are-husband-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप दुष्कर्म का 'न जांच न कार्रवाई', पुलिस बोली- 'दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप दुष्कर्म का 'न जांच न कार्रवाई', पुलिस बोली- 'दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव के पास जंगल में बंधक बनाकर रखी गई युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बिना किसी जांच के युवती को युवक के साथ भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊमर अटवा निवासी राजपाल कई महीनों से एक अर्ध विक्षिप्त महिला को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर झोपड़ी में रख रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान को जानकारी दी थी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी थी। युवती ने पुलिस को शारीरिक शोषण की बात बताई थी। पुलिस ने जांच में दोनों को पति-पत्नी पाया। पुलिस ने यह भी पता लगाने की जहमत नहीं उठाई कि महिला कहां की रहने वाली है।
मामले को निस्तारित करते हुए सोमवार को बिना किसी आरोप के युवती को युवक के साथ भेज दिया गया। कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला किसी पर कोई आरोप नही लगा रही। वह बालिग है। दोनों पति पत्नी की तरह रह रहे हैं। दोनों को घर भेज दिया गया है।