{"_id":"68c7258a5b08f37989056fcf","slug":"in-barra-a-drunken-brawl-led-to-stone-pelting-two-injured-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131282-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बर्रा में नशेबाजी में विवाद जमकर हुआ पथराव, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बर्रा में नशेबाजी में विवाद जमकर हुआ पथराव, दो घायल
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। पथराव में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जरौली फेस टू पानी की टंकी के पास रहने वाला कपिल ठाकुर ऑटो चालक है। रविवार रात वह राजा ठाकुर, राहुल रावत और दीपक समेत 10–12 युवकों के साथ टंकी पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच कपिल और राजा ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई तो कपिल ने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया। कहासुनी के बीच मामला हाथापाई तक पहुंचा और देखते ही देखते राजा पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुई पत्थरबाजी से वहां से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई।
पथराव में कपिल और उसके एक साथी का सिर फट गया। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने माैके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। मौके से एक स्कूटी कब्जे में ली जिसे छोड़कर दूसरे पक्ष के युवक भाग निकले थे। थाना प्रभारी ने बताया कि नशेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पथराव में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।