{"_id":"626a694983859a229e412899","slug":"in-auraiya-the-police-caught-a-crook-of-25-thousand-reward-in-an-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
Thu, 28 Apr 2022 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Apr 2022 03:46 PM IST
सार
औरैया जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लूट और गैंगस्टर मामले में 25 हजार के ईनामी बदमाश इरफान को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस और एक बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गोली उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
मामला दिबियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार के ईनामी इरफान उर्फ पुत्तन निवासी शिवराजपुर कानपुर की धरपकड़ के लिए पुलिस लगी थी। गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब उसके दिबियापुर की ओर से आने की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने ककोर बंबे के पास नाकेबंदी कर चेकिंग लगा दी। इसी बीच एक बाइक से आए इरफान ने पुलिस टीम को देखते ही फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
इस बचाव करते हुए एसओजी और दिबियापुर पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसे बाएं पैर में जा लगी। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया इरफान शातिर अपराधी है। वह वर्ष 2020 से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे कई मामले पंजीकृत हैं। घायल ईनामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन