फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   In a dispute over cattle driving young man was brutally beaten, his genitals were also cut off in Banda

UP: युवक को लाठी-डंडों से पीटा...फिर काट दिया गुप्तांग, लहूलुहान हालत में घर के बाहर फेंका, जानें पूरा मामला

Sat, 27 Jan 2024 06:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jan 2024 06:43 AM IST
सार

Banda News: छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र के पहरा गांव में एक युवक को दो सगे भाइयों ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद हसिये से गुप्तांग भी काटा डाला, उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
In a dispute over cattle driving young man was brutally beaten, his genitals were also cut off in Banda
जानकारी देता पीड़ित पक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में खेत से मवेशी हाकने को लेकर पांच महीने से चल रहे विवाद के चलते युवक को दो भाइयों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसके बाद हसिया से उसका गुप्तांग भी काट दिया। लहूलुहान हालत में उसे उसके घर के बाहर फेंककर भाग निकले।

विज्ञापन

पिता ने चौकी व थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे कानपुर के लिए रेफर किया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी गौरव (20) गुरुवार की सुबह चार बजे करीब अपने खेत से मवेशी हाकने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले दो भाइयों ने उसे पकड़कर घर के अंदर घसीट ले गए। दोनों भाइयों ने गौरव को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और उसका हसिया से गुप्तांग काट दिया। घटना में लहूलुहान होने पर उसे उसके घर के बाहर फेंककर दोनों भाई भाग निकले।

विज्ञापन

खेत में अक्सर घुस जाते हैं मवेशी
गौरव के पिता जीतेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पड़ोसी कमलेश सिंह व राजू सिंह यादव पुत्रगण राजाराम यादव से खेत में मवेशी घुसने को लेकर पांच महीने से विवाद चल रहा है। उनके व कमलेश आदि के खेत अगल-बगल हैं। अक्सर मवेशी खेत में घुस जाते हैं।

गौरिहार थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ दी है तहरीर
इसको लेकर उनका झगड़ा हो चुका है। इसी बात की खुन्नस के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। जीतेंद्र ने बताया कि उसके पास 30 बीघा जमीन है। दो पुत्र एक पुत्री है। उसने पहरा चौकी और गौरिहार थाने में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।

गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया
पुलिस ने तहरीर लेकर गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर किया है। हालांकि, गांव में प्रेम-प्रसंग में प्राइवेट पार्ट काटे जाने की चर्चा रही। इसे अफवाह बताते हुए युवक के पिता ने सिरे से खारिज किया है।

पांच माह से चल रहा है विवाद
घायल के पिता ने बताया कि उनके और आरोपियों के खेत अगल-बगल पड़ते है। आरोपी मवेशी भगाकर उनके खेत में छोड़ देते थे। इस बात को लेकर पांच माह से विवाद चल रहा है। इसके चलते बेटे को मारा पीटा और हसिये से गुप्तांग काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed